पाली इनटेरनाशनल फ़िल्म फेस्टिवल 2018

आपका पाली इनटेरनाशनल फ़िल्म फेस्टिवल (PIFF). PIFF फेस्टिवल में नए फ़िल्म मेकर्स और निर्माता,लेखकों,फिनांसर्स और अन्य फ़िल्म उद्योग से जुड़े लोगों के साथ साथ दर्शको को आमंत्रित करता हैं।
 PIFF (Pali International Film Festival) जो कि 2018 में अपनी पहली शुरुवात कर रहा हैं। जिसमे देश और विदेश की फिल्मों को टाउन हॉल या अन्य बन्द हॉल में प्रोजेक्टर और स्क्रीन पर चलाया जाएगा। आने वाले समय मे यह फेस्टिवल बजट के मुताबिक पाली के सिनेमा हॉल में चलाया जाएगा।
  PIFF का आयोजन Jodhpur International Film Festival Trust(JOIFFT) की तरफ से आयोजित किया जाएगा। जोधपुर में ट्रस्ट जोधपुर इनटेरनाशनल फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन 2015 से तय समय और योजना से किया जा रहा हैं।
 दोस्तो,पाली देश की एक कपड़ा बनाने की आद्योगिक नगरी रह चुकी हैं। देश और विदेश में पाली का अपना विशेष महत्व हैं। पाली जिला राजस्थान राज्य में हैं।
  इस फ़िल्म फेस्टिवल के आयोजन से आने वाले समय मे फ़िल्म जगत आउट टूरिज्म से पाली को अत्यंत फायदा होगा। पाली में आने वाले समय मे बॉलीवुड और हॉलीवुड से बड़े और छोटे सभी कलाकार मेहमान के रूप में पाली लाया जाएगा।
  ट्रस्ट पाली में फ़िल्म जगत में रुचि रखने वाले लेखक,निर्माताओ,कलाकारों और अन्य क्षेत्रों में जाने वालों को मंच प्रदान करेगा और क्लास भी देगा। जिससे इन उभरते हुए कलाकारों को इस क्षेत्र में सही दिशा और जानकारी मिल सके।
 नए फ़िल्म निर्माता और निर्देशकों को आगे उनकी बनाई कला और कृति को जनता व दर्शको के सामने लाने का कार्य किया जाएगा। जिससे उनको कला और कृति पर आत्मविस्वास बन सके। 
इस फ़िल्म फेस्टिवल का मुख्य मकसद पाली में जनता के लिए व नए फ़िल्म निर्माण से जुड़े लोगों को एक मंच प्रदान करना।
   

Comments